रंगारंग कार्यक्रम के साथ किड्स गार्डन में मना गणतंत्र दिवस

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के प्रतिष्ठि स्कूल किड्स गार्डन में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास व रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह स्कूल प्रांगण में स्कूल संचालक शिवकुमार गौतम ने तिरंगा फहराया गया एवं राष्ट्रगान किया गया। इसके बाद कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरु हुई। कार्यक्रम में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 9वीं तक के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जिसमें सोलो डांस, पेंटिंग, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, डांस कंप्टीशन सहित अन्य कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया। 

प्रतियोगिता में यह रहे विजयी
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में  कक्षा 1 में कार्तिक शिवहरे प्रथम, दीपिका गुप्ता, द्वितीय रहे। कक्षा 2 में प्रथम शिक्षा शर्मा, द्वितीय अर्पण वत्स, कक्षा 3 में प्रथम अभिनव अग्रवाल, द्वितीय अभिनवसिंह, कक्षा 4 में प्रथम सम्मान गौतम, द्वितीय अनुराधा शर्मा एवं तृतीय शुभि यादव रहे।

कक्षा 5 में प्रथम अनन्या शर्मा, द्वितीय भूमिका शर्मा रहे। वहीं कक्षा 6वीं से 9वीं सोलो डांस कांप्टीशन का आयोजन किया गया जिसमें श्याम पाठ, रौनक यादव, हर्ष भार्गव, अनिकेत धाकड़, दिशिता शर्मा, रिया वाजपेयी प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!