गणतंत्र दिवस: भारत पर्व पर कलाकारों दी गई आकर्षक प्रस्तुति, मोहा मन

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। गणतंत्र दिवस की संध्या पर जिला मुख्यालय पर स्थित मानस भवन में आयोजित भारत पर्व में पारम्परिक कला मण्डलियों के कलाकारों द्वारा लोक नृत्य एवं आजादी के तराने पर केन्द्रित कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। कलेक्टर तरूण राठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेम नारायण नागर, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे, अपर कलेक्टर डॉ. अनुज कुमार रोहतगी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश कुमार जैन सहित अधिकारीगण, बड़ी संख्या में नागरिक आदि उपस्थित थे। 

भारत पर्व के तहत सांस्कृतिक संध्या जनसंपर्क संचालनालय एवं जिला प्रशासन के सहयोग से मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग, स्वराज संस्थान द्वारा आयोजित संयुक्त कार्यक्रम में ग्वालियर राजघराने के कलाकार श्री विजय सप्रे एवं उनके साथी कलाकारों द्वारा राष्ट्रभक्ति पर केन्द्रित स्वराजगान की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। जबकि सागर से सुश्री पल्लवी पटेल के नेतृत्व में कलाकारों द्वारा नौरता (बुंदेली लोकनृत्य) की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। 

जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का शुभारंभ गायक विजय सप्रे द्वारा गणेश वंदना से शुरू किया। श्री सप्रे एवं उनके साथी कलाकारों द्वारा ‘‘देश हमें देता सबकुछ, हम भी तो कुछ देश को देना सीखे’’, ‘‘धरती की शान तू है, मनु की सन्तान है, मनुष्य तू बड़ा महान है’’ जैसे अनेकों देशभक्ति गीतों की कलाकारों ने प्रस्तुति दी। 

सागर से पधारी सुश्री पल्लवी पटेल के नेतृत्व में साथी कलाकारों द्वारा सामूहिक नौरता नृत्य के आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान ढोलक पर अमरजीत, बॉंसुरी पर दीलिप बुंदेला, नगडिय़ा पर पवन बैन ने संगत दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी.डी.गुप्ता ने भी ‘‘है मेरे प्यारे वतन, है मेरे बिछड़े चमन, तुझ पे दिल कुर्बान’’ देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन गिरीश मिश्रा द्वारा किया गया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!