शिवपुरी। जेएमएफसी एमडी रजक तहसील पोहरी ने आरोपी दिनेश पाल को महिला से छेड़छाड़ के जुर्म में 2 वर्ष कके कारावास एवं 2 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है।अभियोजन के अनुसार 24 अप्रैल 2017 को रात 1 बजे ग्राम घराई में जब फरियादिया अपने घर के आंगन में अपने बच्चे के साथ बैठी थी तभी आरोपी ने फरियादिया के घर के आंगन में आकर छेडछाड कर दी।
फरियादी की शिकायत पर पुलिस थाना पोहरी में केस दर्ज कर चालान न्यायालय में पेश किया गया। यहां दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद आरोपी को सजा सुनाई गई। मामले में शासन की ओर से पैरवी विशाल काबरा सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी तहसील पोहरी जिला शिवपुरी द्वारा की गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।