शिवपुरी। जेएमएफसी रविन्द्र कुमार शर्मा शिवपुरी ने आरोपी हाकिम को काली माता की मूर्ति तोडने के जुम में 1 वर्ष का कारावास एवं 2 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार 28 जुलाई 2016 को शाम 5 बजे आरोपी ने गीबरोद कॉलोनी सुरवाया स्थित काली माता के मंदिर में घुसकर कुल्हाडी से काली माता की मूर्ति तोड़ दी थी।
मंदिर के बाहर खड़े लोगों के अंदर आकर देखा तो आरोपी ने मूर्ति के टुकड़े कर दिए थे और मंदिर से भाग गया था। मूर्ति तोडने से आरोपी ने गांव वालों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सुरवाया में केस दर्ज करवाया गया एवं चालान न्ययालय में पेश किया गया।
यहां सुनवाई के दौरान आरोपी को सजा सुनाई गई। मामले में शासन की ओर से पैरवी कल्पना गुप्ता सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला शिवपुरी द्वारा की गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।