शिवपुरी। क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय दौरे पर 24 जनवरी को कोलारस आ रहे हैं। वह यहां कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे साथ ही किसान सभा को संबोधित करेंगे। जिला कांग्रेस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी से 24 जनवरी को प्रस्थान कर सुबह 10:45 खरई जोन के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 कोलारस में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक तथा इसके बाद कोलारस में सेसई जोन के बूथ कार्यकताओं की बैठक लेंगे।
देहरदा तिराहा तथा लुकवासा में खेती और मजदूर प्रतिमंडल के साथ बैठक तथा लुकावास जोन के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक, कुटवारा पहुंचकर शाम 3 किसान सभा को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे खतौरा पहुंचकर खतौरा, इंदार जोन के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
25 जनवरी गुरूवार को 10 बजे में गोपाल गार्डन में कोलारस जोन बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे। 11:30 बजे खरैह पहुंचकर खरैह रन्नौद जोन के बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, 1:30 बजे बदरवास प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक तथा बदरवास जोन के 4 सेक्टर के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।