कोलारस। 14 साल से भारतीय जनता पार्टी के शासन होने के बावजूद भी जिन मुख्यमंत्री और मंत्रियों को कोलारस की याद नहीं आई, वह अब गली-गली घूमकर के झूठी घोषणाएं कर जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं, कोलारस क्षेत्र की जनता सब जानती है कि इस क्षेत्र का विकास किसके हाथों सुरक्षित है। यह बात कोलारस विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित कांग्रेस सेवादल के प्रशिक्षण शिविर में मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक योगेश यादव ने कही।
यादव ने कहा कि क्षेत्र के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से उनके विकास कार्यों का हिसाब मांगने वाले और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर यह आरोप लगाने वाले कि वह सर्वहित में कार्य नहीं करते हैं। पहले वह अपनी गिरेबां में झांककर खुद देख लें, कि उन्होंने इस कोलारस विधानसभा के लिए कभी क्या कुछ किया है। जब से कोलारस विधानसभा की गूंज प्रदेश में शुरु हुई है भाजपा के नेताओं की हवाईयां उड़ने लगी हैं और वह अनर्गल बयानबाजी कर चुनाव के माहौल को व्यक्तिगत आरोप और प्रत्यारोप पर ले आए हैं।
इस इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, विधायक महेन्द्र सिंह सिसौदिया और विधानसभा प्रभारी अशोक चौधरी ने भाजपा के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अच्छा होता कि जो बड़े-बड़े भाजपा के नेता अब कोलारस में नजर आ रहे हैं, वह पहले से ही यदि जनता की सुध ले रहे होते तो उनको इतनी मशक्कत करने की कोई आवश्यकता ही नहीं पड़ती। पिछले दो माह से प्रदेश सरकार का करोड़ों रुपए का बजट मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने अपनी सुख-सुविधाओं पर लुटा डाला, अच्छा होता कि वह जनता के इस पैसे का उपयोग जनता के हित में किया होता।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष आजाद वर्मा, भूपेन्द्र यादव, जनपद अध्यक्ष मिथलेश यादव, बल्ली ठेकेदार, आशीष प्रतापसिंह राठौड, अर्जुन इकलौदिया ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने-अपने पोलिंग पर जाकर कांग्रेस के लिये कार्य करने हेतु नए-नए टिप्स दिए। कार्यक्रम में जिला सेवादल के मुख्य संगठक अनिल उत्साही द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने के साथ कार्यक्रम का सफल संचालन भी किया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।