वाहन से टक्कर मारने के जुर्म में 1 वर्ष का कारावास

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जेएमएफसी कोलारस ने आरोपी रामलखन गुर्जर को वाहन से टक्कर मारने के जुर्म में 1 वर्ष का कारवास एवं 500 रुपए के जर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार 20 सितंबर 2014 को दोपहर के समय आरोपी रामलखन गुर्जर ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर कोलारस बस स्टैंड पर नालिया बाई में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

फरियादी की शिकायत पर थाना पुलिस कोलारस ने केस दर्ज कर चालान न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। यहां मामले में सुनवाई के बाद आरोपी को सजा सुनाई गई। मामले में शासन की ओर से पैरवी निर्मल कुमार अग्रवाल सहायक जिला लोक अअभियोजन अधिकारी कोलारस जिला शिवपुरी द्वारा की गई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!