सॉरी...! बोलकर चुरा लिया पर्स, युवक को 15 हजार की चपत

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सियाराम बाबा की कुटिया के पास पुलिया पर घर जा रहे एक युवक को पर्स जेबकतरों ने चुरा लिया। जब युवक ने किसी काम के लिए पर्स से जेब से निकाला तो पता चला कि उसकी जेब कट गई है। जिस पर वह थाने गया और मामले की श्किायत पुलिस को दर्ज करवाई। गोपाल पुत्र सीताराम गुर्जर (28) निवासी आदिवासी मोहल्ला मनियर शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि रविवार को रात 8 बजे के करीब वह अपने घर जा रहा था 

जब वह सियाराम बाबा की कुटिया के पास पुलिया पर पहुंचा तो दो युवक सामने से आ रहे थे उनमें से एक युवक ने कंधे से धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद उसने युवक को रोककर कारण पूछा तो वह सॉरी कहकर चला गया। इसके बाद गोपाल अपने घर की ओर जाने लगा। वहीं रास्ते जब उसने सामान खरीदने के लिए जेब से पर्स निकाला तो देखा कि जेब फटी हुई है। 

जिसके बाद वह समझ गया कि टकराने वाला युवक उसकी जेब काटकर पर्स चुरा ले गया। मामले में युवक कोतवाली थाना गया और घटनाक्रम के बारे में पुलिस को जानकारी दी। युवक ने बताया कि उसके पर्स में तकरीबन 15 हजार 200 रुपए रखे हुए थे। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!