शिवपुरी। जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बुडेरा में शनिवार-रविवार की रात घर में चोरी करने की नियत से एक चोर घुसा, लेकिन घर मालिक के जाग जाने पर वह चोर भाग गया। चोर को भागते हुए उसे घर मालिक ने पहचान लिया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। यहां पुलिस ने केस दर्ज कर चोर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुष्पेन्द्र पुत्र नाथूराम यादव निवासी बुडेरा ने पुलिस को बताया कि वह बीते रोज अपने घर में सो रहा था तभी रात के करीब 12 बजे उसे सामान गिरने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर घर मालिक की नींद खुल गई और उसने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो एक चोर चोरी कर रहा था।
जिस पर चोर को पुष्पेंद्र ने पकडऩे की कोशिश की तो वह भाग गया लेकिन उसकी पहचान कर ली गई। जिस पर पुष्पेंद्र थाने गया और मामले में राजेश यादव निवासी बुडेरा के खिलाफ चोरी करने की शिकायत दर्ज करवाई। यहां पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।