गल्ला मंडी से युवक की बाइक चोरी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाली गल्ला मंडी से चोरों ने सोमवार को दोपहर के समय गल्ला मंडी से बाइक चुरा ली। मामले में पुलिस ने बाइक मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है। 

अनिल गुप्ता पुत्र केशवदास गुप्ता निवासी डांक बगला पिछोर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह किसी काम से गल्ला मंडी गया हुआ था और उसने अपनी बाइक को वहीं स्टैंड पर खड़ा कर दिया। जब वह काम खत्म कर वापस घर जाने के लिए आया और स्टैंड पर बाइक उठाने गया तो देखा कि उसकी बाइक गायब थी। 

जिस पर युवक ने आसपास के लोगों व दुकानदारों से बाइक के बारे में पूछताछ की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद युवक थाने गया और अपनी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!