शौच के लिए गई किशोरी घर से लापता, परिजनों ने संदेही पर कराया केस दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कछौआ से एक किशोरी घर से शौच करने के लिए निकली थी लेकिन वह वापस नहीं लौटी। जब किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने एक संदेही युवक के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरु कर दी है। 

ग्राम कछौआ की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 2 दिसंबर की रात लगभग 9 बजे घर से शौच करने के लिए निकली थी, लेकिन जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी गांव में खोजबीन की लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका। 

इस बीच उन्होंने अपने रिश्तेदारों के यहां भी किशोरी का पता लगाने की कोशिश की लेकिन वहां भी कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद किसी ने उन्हें बताया कि उसकी पुत्री को मंगलसिंह लोधी निवासी राजपुर पिछोर के साथ देखा गया है। जिस पर परिजन थाने गए और संदेही युवक के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया गया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!