शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सलैया में बीते रोज रात करीब 8 बजे गांव के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
नॉनेर दतिया की रहने वाली युवती ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह ग्राम सलैया अपने किसी रिश्तेदार के यहां आई थी। यहां जब वह गांव से जा रही थी तभी रात 8 बजे के करीब उसे अतरसिंह जाटव निवासी सलैया ने रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
जब युवती ने शोर मचाना शुरु किया तो युवक वहां से भाग गया। जिसके बाद उसने सारे घटनाक्रम से परिजनों को अवगत कराया और थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।