पेट्रोलपंप पर की तोडफ़ोड़, कर्मचारियों को पीटा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले खतोरा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाए जाने को लेकर दो युवकों ने पेट्रोलपंपकर्मी की मारपीट कर दी। मारपीट में युवक घायल हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

छोटू पुत्र घनश्याम शर्मा 25 वर्ष निवासी 11 नंबर कोठी के पीछे शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि रात के समय खैरा यादव व खैरा यादव का चचेरा भाई निवासी बरौदिया थाना इंदार पेट्रोल पंप पर आए और उससे बाइक में पेट्रोल भरवाया। 

इसके बाद दोनों लोगों ने कहा कि उनकी गाड़ी में कम पेट्रोल डाला गया है जिस पर कर्मी व उसके बीच विवाद होने लगा। इसी बीच दोनों युवक उसे गालियां देने लगे। जब पेट्रोलपंप कर्मी ने उसे गालियां देने से मना किया तो दोनों ने उसकी मारपीट कर दी और पेट्रोलपंप पर तोडफ़ोडक़र कर वहां से भाग गए।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!