शिवपुरी। शहर की सडक़ों पर दौड़ लगाने वाले अनफिट खटारा वाहन लोगों का फिटनेस बिगाड़ रहे हैं। जहरीला धुंआ उगलते इन छोटे-बड़े वाहनों की स्थिति यह है कि नगर के व्यस्ततम मार्ग पर पैदल चलने वालों को भी इससे परेशानी होती है।
इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। गौरतलब है कि शहर में चलने वाले ऑटो, जुगाड़ से बने वाहनों एवं खटरा यात्री वाहनों की भरमार है जो धुंए के रूप में जहर छोड़ रहे है। इन पर किसी भी विभाग द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में आमजन का घर से बहार निकलना भी मुश्किल हो गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।