शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाली एबी रोड गाराघाट एवं पतारा के बीच पुलिया पर एक ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए मेरठ जा रहे कार सवार युवक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मुमताज अली पुत्र मकसूद अली निवासी सिरसौला थाना जानी जिला मेरठ उप्र ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह शनिवार को किसी काम से आया था और वापस कार द्वारा मेरठ जा रहा था तभी पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से ट्रक को चलाते हुए ओवरटेक करना चाहा और उसकी कार में टक्कर मार दी। घटना में मुमताज को चोटें आई जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।