शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले महल सराय से एक 12 वर्षीय आदिवासी किशोरी घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने किशोरी की काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका जिसके बाद थाने में केस दर्ज करवाया गया। मामले में पुलिस ने संदेही युवक के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरु कर दी है।
महल सराय पुरानी शिवपुरी में रहने वाले किशोरी के पिता ने बताया कि बीती 27 नवंबर को उसकी 12 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई थी जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसकी आस-पड़ोस में खोजनबीन की गई लेकिन वह नहीं मिली इसके बाद रिश्तेदारों के यहां भी पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
इसके बाद उसने बताया कि उनकी पुत्री को भज्जू पुत्र मुल्ला आदिवासी निवासी महल सराय पुरानी शिवपुरी के साथ देखा गया है जिस पर परिजनों ने उस पर संदेह के आधार पर केस दर्ज करवाया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।