शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कुशवाया में गुरुवार की रात लगभग 8 बजे दो शराबी युवकों ने एक युवक की जमकर मारपीट कर दी। बताया जाता है कि आरोपी युवक फरियादी की बहिन को गाली दे रहे थे जिस पर उसने मना किया तो उसकी मारपीट कर दी।
अर्जुन पुत्र पप्पू ओझा निवासी कुशयारा ने पुलिस को जानकारी में बताया कि गुरुवार शाम 8 बजे के करीब वीरेन्द्र, रामकिशन, राधेश्याम रावत निवासी ग्राम कुशयारा ने आए और वह अत्यधिक मात्रा में शराब पीए हुए थे।
उक्त युवक उसके घर के सामने उसकी बहन के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। जब उक्त युवकों को गाली-गलौज देने से मना किया तो वह विवाद करने लगे और मारपीट कर दी। इसके बाद युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।