बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में एक आर्टिका गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार भिंड से श्योपुर जा रही आर्टिका गाड़ी शुक्रवार सुबह बैराड़ सूरी पुल के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और तीन गुलाट खाकर खेत में पलट गई।
घटना में आर्टिका में बैठे लोगों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। कार पलटने ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को उठवाया और मामले की जानकारी ली।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।