करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले आईटीबीपी गेट करैरा के सामने से शौच करने के लिए रुके युवक के एक युवक की बाइक के बैग में रखे रुपए चुराकर भाग गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
कमलेश पुत्र भानूसिंह परिहार निवासी उदगवा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि गुरुवार को शाम के समय वह अपने गांव उदगंवा से ड्यूटी करैरा जा रहा था तभी करैरा आईटीबीपी गेट के पास वह शौच करने के लिए रुक गया इस दौरान उसके हाथ में एक बैग था जिसमें लगभग 4100 रुपए रखे हुए थे उसे बाइक पर लगे बैग में रख दिया और शौच करने लगा।
इतने में ही फतेहपुर गांव का रहने वाला बंटी पुत्र रमेश जाटव आया और उसने युवक की बाइक से रुपए निकाले और भाग गया। कमलेश ने उक्त युवक को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन वह नहीं रुका। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।