बाईक ने युवक को उड़ाया, घायल

NEWS ROOM
0
पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के मायापुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम दुर्गापुर में भडोरा रोड पर एक बाइक सवार ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए युवक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

कौशल पुत्र ग्यासी वंशकार निवासी दुर्गापुर ने बताया कि 1 दिसंबर को शाम के समय वह अपने घर जा रहा था तभी भडोरा रोड पर देवेन्द्र लोधी निवासी दुर्गापुर ने बाइक को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। 

घटना में युवक बुरी तरह से घायल हो गया था जिसे डायल 100 की मदद से इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के बाद वह थाने गया और बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!