भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवपुरी जिले के भ्रमण के दौरान आज सुबह बदरवास से भोपाल रवाना होने के पहले हेलीपेड पर उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के कलेक्टर को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हेलीपेड पर उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति से चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के निराकरण हेतु बदरवास में समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा।
श्री चौहान ने स्थानीय युवाओं की मांग पर बदरवास में मिनी स्टेडियम बनाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने शिवनारायण प्रजापति के पिता रामनारायण प्रजापति के हृदय का उपचार करवाने के निर्देश दिए। हेलीपेड पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री रूस्तम सिंह, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग, स्थानीय वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।