भोपाल। सूखा पीड़ित शिवपुरी जिले में किसानों को राहत प्रदान करने के लिए मप्र शासन ने करीब 65 लाख रुपए आवंटित कर दिए हैं। यह आवंटन कलेक्टर शिवपुरी की मांग पर किया गया है। इस राशि से सूखा पीड़ित किसानों को राहत पहुंचाई जानी है। राज्य शासन द्वारा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 11 जिलों को 462 करोड़ 96 लाख रुपये आवंटित किये गए हैं। आवंटित राशि का उपयोग आरबीसी 6-4 के निर्धारित मापदण्डों के अनुसार करने के निर्देश दिये गए हैं। यह राशि कलेक्टरों द्वारा की गई माँग के आधार पर जारी की गई है।
जारी आदेशानुसार जिला छतरपुर को 6878 लाख रुपये, भिण्ड को 211 लाख, सीधी को 1318 लाख, ग्वालियर को 228 लाख, टीकमगढ़ को 7334 लाख, सागर को 8116 लाख, दमोह को 5655 लाख, श्योपुर को 3602 लाख, अशोकनगर को 6246 लाख, मुरैना को 226 लाख और शिवपुरी को 6482 लाख रुपये आवंटित किये गए हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।