शिवपुरी। कोलारस उप चुनाव को लेकर राजनैतिक गलियारों में हडकंप की स्थिति निर्मित हो गई है। लगातार सीएम सहित दिग्गज कांगे्रसी और सत्ताधारी दल के मंत्री कोलारस का दौरा कर रहे है। इसी दौरे के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चार दिन में दूसरा दौरा तय किया है। इस दौरे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कोलारस के सेसई में रूठे सहरियों को मनाने के लिए आ रहे है।
यह कार्यक्रम सीएम शिवराज सिंह के मुख्य आतिथ्य में शिवपुरी जिले के ग्राम सेसई तहसील कोलारस में 09 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे सहरिया सम्मेलन आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रूस्तम सिंह करेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया भाग लेंगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।