बाईक पर बिठाकर अपनी नाबालिग प्रेमिका को भगा ले गया आरोपी, मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम हरदानपुर में उसी गांव का रहने वाला युवक एक 14 वर्षीय किशोरी को अपने साथ बाइक पर बैठाकर भगा ले गया। मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। ग्राम हरदानपुर में रहने वाले किशोरी के परिजनों ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपनी पुत्री के साथ मंदिर पर दर्शन करने के लिए गए थे। मंदिर से दर्शन कर जब वह लौट रहे थे तो बाहर गांव का रहने वाला भज्जू पुत्र मकुंदी धावी बाइक लिए खड़ा हुआ था जहां उसने किशोरी को बाइक पर बैठाया और भगा ले गया। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी जहां ने मामले में केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरु कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!