चार किमी प्रति घण्टा की रफ्तार से चली हवा, बढ़ी ठिठुरन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। गुलाबी सर्दी के बाद अब लोगों को ठिठुरने वाली सर्दी का अहसास होने लगा है। मंगलवार को जिले में चार किलोमीटर प्रति घंटा की र तार से हवाएं चली, जिससे लोगों को ओर सर्दी का अहसास हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। 

जिले का तापमान अभी स्थित बना हुआ है। वहीं आसमान भी साफ है। लेकिन वातावरण में नमी अधिक होने तथा सर्द हवाओं की वजह से ठंड का असर बढ़ गया है, जिससे अब लोग दोपहर के समय भी गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आ रहे हैं। सर्दी से राहत पाने के लिए लोग दिन की धूप अब लोगों को सुहाने लगी है। वहीं शाम के समय भी बाजार में जल्द सन्नाटा पसरने लगा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अधिकतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वहीं अगले पांच दिनों में ओर सर्दी बढऩे की संभावना व्यक्त की गई है। इधर मौसम में ठंडक बढऩे से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!