कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के तहत सब्जी मंडी से चोरों ने लोडिंग वाहन को चुरा लिया। चोरों ने रात के समय घटना को अंजाम दिया। जब वाहन मालिक अपने वाहन के पास आया तो वह गायब था। मामले में पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
गोपाल पुत्र नारायणसिंह कुशवाह निवासी नीलगर चौराहा शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपने लोडिंग वाहन से कोलारस सब्जी मंडी में सब्जी भरकर लाया था तथा सब्जी खाली करने के बाद उसने अपना वाहन मंडी में रख दिया और किसी काम से कहीं चला गया। जब रात के 9 बजे के लगभग वह लौटकर शिवपुरी जाने के लिए अपने वाहन को उठाने आया जो सब्जी मंडी में रखा था वह गायब था। जिस पर गोपाल ने आसपास पूछताछ की लेकिन वाहन का कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।