भगवान परशुराम चौराहे के सुधार कार्य के लिए दिया सीएमओ को ज्ञापन

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। सर्व ब्राह्मंण महासभा द्वारा भगवान परशुराम चौराहा फिजीकल कॉलेज के सामने के सुधार कार्य के लिए सीएमओ को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि जुलाई 2017 से पार्क की स्टील की ग्रिल टूट गई है जिस की मर मत हेतु हेल्थ ऑफिसर गोविंद भार्गव से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा दो-तीन दिन में ग्रिल ठीक कराने का आश्वासन दिया गया उसके पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के द्वारा पार्क का निरीक्षण किया गया तथा उसे तत्काल ठीक कराने का आश्वासन दिया गया उसके बावजूद भी लगभग 4 माह व्यतीत होने के बाद भगवान परशुराम के चौराहे का कुछ भी नहीं हुआ है। 

इसके कारण ब्राहृांण समाज में आक्रोश व्याप्त है और सर्व ब्राहंण महासभा की अगुवाई में ज्ञापन नगर पालिका के सीएमओ साहब को दिया गया। ज्ञापन के समय सीएमओ नगर पालिका कार्यालय में उपस्थित नहीं थे उनके स्थान पर सहायक यंत्री शर्मा को ज्ञापन दिया गया।

इस अवसर पर बृजेश बिरथरे प्रदेश संगठन मंत्री, अजय शर्मा जिला अध्यक्ष उमेश शर्मा सचिव पवन भार्गव भानू प्रकाश शर्मा, रामहित शर्मा, सर्वेश शर्मा, दिनेश व्यास, मनोज शर्मा बजरंगी, सुभाष मिश्रा, अशोक शर्मा, अरुण शर्मा पंडित पार्षद, अजय भार्गव पूर्व पार्षद, एस के मिश्रा सहायक यंत्री, अनिल श्रीधर, दीपक पांडे, विजय शर्मा बिन्दास, जितेंद्र शर्मा जीतू आदि उपस्थित रहे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!