शिवपुरी। पंजाबी परिषद का प्रथम युवक-युवती परिचय स मेलन 14 जनवरी को शगुन वाटिका में आयोजित होने जा रहा है। इस परिचय सम्मेलन में शामिल होने के लिए फार्म जमा करने की अंतिम तिथी 25 दिसंबर रखी गई है। पंजाबी परिषद के अध्यक्ष सुनील भुगड़ा व कोषाध्यक्ष संजय ढींगरा ने बताया कि जो युवक-युवती परिचय सम्मेलन का हिस्सा बनना चाहते हैं
वह राजेश ए पोरियम गल्र्स स्कूल के सामने, सीडी सुपर मार्केट हनुमान मंदिर के सामने, बत्रा एजेंसी पुराना बस स्टैंड, प्रेम टे्रडर्स सेंट्रल बैंक, सडाना इलैक्ट्रॉनिक्स सेंट्रल बैंक, आकाश सायकल राजेश्वरी रोड़ से फार्म प्राप्त कर सकते हैं, समिती ने फार्म शुल्क 250 रुपए रखा है।
सुनील भुगड़ा का कहना है कि इस बार पंजाबी समाज की प्रथम सामाजिक डायरेक्टरी का भी प्रकाशन किया जा रहा है। इस डायरेक्टरी में जो भी व्यक्ति अपने नाम व नंबर जुड़वाना चाहते हैं वह संजीव सलूजा टायपिंग इंस्टीट्यूट माधवचौक चौराहे पर अपना नाम और नंबर लिखवा सकते हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।