दिनारा क्रिकेट टूर्नामेंट: सुजवाहा ने जीता 21 हजार का इनाम

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा कस्बे में अशोक होटल तिराहा के पास चल रहे 30 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन सोमवार की शाम फाइनल मैच के साथ संपन्न हुआ सोमवार को फाइनल मैच में अशोक होटल रॉयल क्लब दिनारा व सुजवाहा टीम के मध्य हुआ 12 ओवर के मैच में सुजवाहा टीम ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 124 रन वनाये जबाब में दिनारा की टीम 91 रन बना पाई और 33 रन से हार गई। क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजक अजय राजपूत ने बताया कि पूरे एक माह चले क्रिकेट टूर्नामेंट विभिन्न क्षेत्रों से 64 टीमो ने हिस्सा लिया था।

जिसका फाइनल मैच मुख्य अतिथि लोधी महासभा प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी व विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सपना दुबे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला सभा भावना गुप्ता रूसिया, अनारी लोधी, नरेश सक्सेना, कपूर लोधी,जयनारायण लोधी की उपस्थित में कराया गया और विजेता को 21 हजार व उपविजेता को 11 हजार रुपये का नगद पुरुस्कार दिया गया।

सभी खिलाडिय़ो को स्मृति चिन्ह व मेडल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला सभा भवना गुप्ता दिनारा द्वारा प्रदान किये गए कार्यक्रम का संचालन कपूर लोधी व आलोक यादव द्वारा किया गया क्रिकेट प्रेमियों द्वारा टूर्नामेंट आयोजन के लिए अजय राजपूत की प्रशंसा की गई इस मौके पर जनपद सदस्य पुष्पेंद्र यादव, जीतेन्द्र राजपूत, अनिल राजपूत, मिथुन राजपूत, आनंद राजपूत, राजेन्द्र परिहार, नीरज राजपूत, रामवीर लोधी के गुप्ता आदि उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!