खनियाधाना। जिले के खनियाधाना तहसील के ग्राम मुहारीखुर्द मजरा में एक महिला और उसकी दूधमुंही बच्ची की लाश कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। इस मामले की सूचना स्थानीय लोागों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लाशों को कुएं से निकलबाकर मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम मुहारीखुर्द निवासी सीमा पत्नि ब्रजकिशोर लोधी 22 वर्ष अपनी 2 माह की बच्ची कुमकुम बीती रात्रि से घर से गायव थी। परिजनों ने हर संभव जगह पर दोनों को तलाशा।
सुबह जब परिजन खोजवीन में लगे तो उन्हें कुए की पार पर बच्ची का शॉल एवं टॉर्च रखी मिली तो उन्होंने कुए में देखा तो बच्ची पानी मे तैरती दिखी। इस मामले की सूचना मृतिका के ससुर ने थाने जाकर सूचना दी खनियाधाना थाना प्रभारी विजय पाल सिंह जाट वीट प्रभारी बीएल दोहरे एवं नायव तहसीलदार ने मौके पर जाकर शव को पानी से निकलवा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।