शिवराज सिंह के किसान सम्मेलन में किसानों को धक्के मारकर भगाया

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कोलारस विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए बदरवास तहसील में थे। इसी दौरान उनकी सभा में मंच के पास पुलिस ने किसानों को धक्का देकर भगा दिया। बताया जा रहा है कि किसान अपनी समस्याओं का ज्ञापन लेकर आए थे और अपना ज्ञापन सीएम शिवराज सिंह तक पहुंचाना चाहते थे। वो भाजपा नेताओं से बात कर रहे थे कि तभी पुलिस ने किसानों को धक्का देकर भगाना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों शराब पिए हुए थे इसलिए उन्हे भगाया गया। 

कुछ दूसरे मीडिया सूत्रों का कहना है कि दोनों किसान वीआईपी गेट से अंदर आ गए थे। पुलिस की लापरवाही के चलते दोनों मंच के पास तक आ गए थे। वो शराब पिए हुए थे और मंच की तरफ बढ़ रहे थे। पहले भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हे रोकने की कोशिश की, जब वो विवाद करने लगे तो पुलिस आ गई और दोनों को धक्का देकर बाहर निकाल दिया।


इधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने इस मामले की निंदा की है। उन्होंने इसे बहुत ही गंभीर मामला बताया है। शिवपुरी ब्यूरो की तरफ से आ रही जानकारी के अनुसार दोनों उपद्रवी किसानों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। दूसरा किसान भीड़ का फायदा उठाकर गुम हो गया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!