दस्तावेजों में हेरफेर कर नौकरी पाने वाले मानचित्रकार निगम निलंबित

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। वन विभाग में कार्यरत कर्मचारी द्वारा अपने मूल दस्तावेजों में उलट फेर कर नियुक्ति पाई गई। विभाग द्वारा दस्तावेजों की जांच किए जाने के उपरांत उक्त कर्मचारी को शीघ्र ही निलम्बित कर दिया गया है। उक्त मामले को विधानसभा सत्र नवम्बर 2017 में ध्यानाकर्षण के माध्यम से उठाया गया था। मुख्य वन संरक्षक कमलिका मोहन्ता के द्वारा जारी एक आदेश क्रमांक स्था./197/ दिनांक 5.12.17 के तहत मानचित्रकार चन्द्रकांत निगम को तुरंत प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया हैं। चन्द्रकांत निगम द्वारा नियुक्ति के समय सेवा अभिलेख में जन्म दिनांक स्वयं की हस्तलिपि में लिखकर वास्तिविक दिनांक को छुपाया गया है। 

श्री निगम द्वारा किया गया उक्त कृत्य कदाचार की श्रेणी में आता है। जिसके लिए मुख्य वन संरक्षक कमलिका मोहन्ता द्वारा उन्हें निलम्बित कर दिया गया हैं। निलम्बन काल के दौरान मुख्यालय कार्यालय वन मंडल अधिकारी वन मंडल अशोकनगर रहेगा तथा इस दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!