परिवार गया भोपाल शादी में उधर चोर चुरा ले गए जेवर

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत इमामबाड़ा पुरानी शिवपुरी में चोरों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिया। घटना के समय परिजन भोपाल में रिश्तेदार के यहां शादी-समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। जब वह वापस लौटकर आए तो घर का सामान बिखरा हुआ देखा। तलाशी लेने पर पता चला कि उनके घर से चोरी हो गई है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है। 

अमन पुत्र हनीफ अहमद कुर्रेशी 32 वर्ष निवासी इमामबाड़ा शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह 2 दिसंबर को भोपाल में अपने रिश्तेदारी में शादी-समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद जब वह 7 दिसंबर को लौटकर घर आए और उन्होंने घर का ताला खोला तो देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा है। 

सामान को बिखरा हुआ देखकर वह परेशान हो गए और जब खाना-तलाशी ली तो पता चला कि उनके घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए हैं। जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया और चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

किचिन के रास्ते से घुसे थे घर में
अमन ने पुलिस को बताया कि शादी समारोह में शामिल होकर जब वह वापस घर लौटे तो उनके घर के आगे का ताला लगा हुआ था जिसे उन्होंने खोला। लेकिन जैसे ही दरबाजा खोला तो देखा कि सामान बिखरा हुआ पड़ा है। जब घर में चारों तरफ देखा तो पता चला कि रसोई की खिडक़ी टूटी हुई थी। जिससे हो सकता है कि चोर किचिन की खिडक़ी तोडक़र घर में घुसे हो। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!