शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत शुक्रवार को दोपहर के समय सरकारी अस्पताल के सामने रुपए मांगने के विवाद पर दो लोगों ने एक युवक की मारपीट कर दी। बताया जाता है कि दोनों युवक उससे जबरदस्ती रुपए मांग रहे थे जिस पर उसने देने से मना कर दिया। घटना में युवक को चोटें आई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
घनश्याम पुत्र दरिया धाकड़ 34 वर्ष निवासी पीएस होटल के पास रामबाग कॉलोनी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह किसी काम से जा रहा था तभी रास्ते में सरकारी अस्पताल के सामने उसको कपिल ओझा व माखन ओझा निवासी फतेहपुर वायपास रोड शिवपुरी मिल गए और उससे रुपयों की मांग करने लगे।
जब उसने पूछा कि तुझे किस बात के रुपए चाहिए तो दोनों युवक उसके साथ गाली-गलौज करने लगे जब युवक ने उन्हें गालियां देने से रोका तो दोनों ने उसकी जमकर मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।