रंजिश के चलते युवक की रास्ता रोककर मारपीट

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम दुलई में एक युवक की रंजिश के कारण रास्ता रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब युवक ने गालियां देने से मना किया तो युवकों ने मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पिपरोनिया गांव का रहने वाला युवक महेन्द्र पुत्र नवलसिंह जादौन ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह गुरुवार को ग्राम दुलई में किसी काम से गया हुआ था। जब वह रात को करीब 8 बजे अपने घर पिपरोनिया जाने के लिए निकला तो उसे रास्ते में कल्ली लोधी व उसके एक साथी ने रोक लिया। 

जब उसने उक्त लोगों से रास्ता रोके जाने का कारण पूछा तो दोनों ही उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब महेनद्र ने लोगों को गाली देने से रोका तो दोनों ने मिलकर उसकी जमकर मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। 

घटना में युवक के शरीर में चोटें आई जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसके बाद युवक ने पुलिस को शिकायत में सारे घटनाक्रम के बारे में अवगत कराया जहां पुलिस ने महेन्द्र की शिकायत पर कल्ली लोधी व उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!