खेत से बाइक चुराकर ले गए चोर

NEWS ROOM
0
दिनारा। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत गुरुवार की रात चोर खेत पर रखी बाइक को चुराकर ले गए। युवक जब सुबह अपने घर जाने के लिए उठा और अपनी बाइक के पास गया जो उसने कुए के पास खड़ी की थी वहीं नहीं मिली। जिसके बाद उसने आसपास भी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद युवक थाने गया और पुलिस को सारे घटनाक्रम के बारे में बताया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। 

नरेन्द्रसिंह पुत्र महेन्द्रसिंह चौहान 40 वर्ष निवासी दिनारा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि गुरूवार की शाम वह अपनी बाइक से खेत पर गया हुआ था और उसने अपनी बाइक को खेत पर बने कुएं के पास खड़ी कर दी। जिसके बाद वह खेतों में फसल देखने चला गया और वहीं पर सो गया। 

जब जब वह घर जाने के लिए आया और कुएं के पास रखी अपनी बाइक को उठाने के लिए गया तो उसने देखा कि उसकी बाइक वहां नहीं थी। जिस पर युवक ने आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों से पूछताछ की लेकिन वह भी बाइक के बारे में कुछ नहीं बता सके। जिसके बाद युवक थाने में आया और पुलिस को शिकायत दर्ज करवार्ई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश शुरु कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!