शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गढरेचा में खेत में जानवरों के घुसने को लेकर भाईयों में आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि भाईयों में मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। रघुवीर व रामसिंह पुत्र नारायण यादव निवासी गढरेचा के खेत पास-पास में बने हुए हैं। मंगलवार को रात के समय रघुवीर के खेत में जावर घुस आए और फसल को बर्वाद करने लगे जिस पर रघुवीर ने जानवरों को भगाया तो वह रामसिंह के खेत में पहुंचकर फसल बर्वाद करने लगे।
जिसके बाद रामसिंह रघुवीर के पास आया और कहने लगा कि तूने जानबूझकर जानवर उसके खेत की तरफ भगाए है जिससे फसल बर्वाद हो जाए। इस बात को लेकर दोनों में गाली-गलौंज होने लगी जिसे सुनकर अन्य लोग भी आ गए और एक-दूसरे की जमकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने रघुवीर की शिकायत पर पप्पू, कल्ला, रामसिंह व रामसिंह की शिकायत पर रघुवीर, शिवजीत यादव के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।