शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम रहरगवा में तीन युवकों ने जमीनी विवाद के चलते एक युवक की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। परमालसिंह पुत्र देवीसिंह परमान 55 वर्ष निवासी रहरगवा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बुधवार को दोपहर के समय वह किसी काम से जा रहा था तभी गांव के ही रहने वाले उपेन्द्र परमार, रूपेन्द्र, भूपेन्द्र पुत्र बृजेन्द्रसिंह परमार निवासी रहरगवा उसके साथ जमीन को लेकर विवाद करने लगे तथा मामला गाली-गलौंज तक आ पहुंचा।
युवक ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो सभी ने एक राय होकर लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी तथा जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना में युवक चोटिल हो गया जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया उसके बाद पुलिस ने मामले में फरियादी की शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।