पुत्र की बारात में डांस कर रहे पिता की मौत

0
शिवपुरी। जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के पीपल चौक में निवास करने वाले एक परिवार की शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब पिता बारात में डांस करते-करते बेहोश हो गए। आनन-फानन में पिता को इलाज के लिए ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया और शादी की खुशिया गम में बदल गई। वहीं हृदय विदारक हुई इस घटना में बामौरकला में शोक का महौल था वहीं गुरुवार सुबह बामौरकला का मार्केट बंद रखा गया।

सौरभ पुत्र महेन्द्र निवासी पीपल चौक बामौरकला की शादी बुधवार की थी जिसकी परिवार की जोर-शोर से तैयारी चल रही थी वहीं खुशी का माहौल भी था। शाम को बारात की निकासी घर से की गई। बारात में सभी बाराती डीजे की धुन पर नाच-गा रहे थे। 

लडक़े का पिता भी खुशी में शादी में बारातियों के साथ डांस कर रहा था। बारात को निकले हुए कुछ ही समय हुआ था कि दुल्हे का पिता महेन्द्र 52 वर्ष डांस करते-करते अचानक जमीन गिर गए जिससे बारात में डांस कर रहे लोग अचानक रुक तथा डीजे को बंद करवाया। 

बेहोशी की हालत में कुछ लोग दुल्हे के पिता को इलाज के लिए डॉक्टरों के पास ले गए एवं बारात को विवाह स्थल की ओर रवाना किया। दुल्हे के पिता को जब डॉक्टर के पास ले गए जहां उनका जब परीक्षण किया तो उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिससे शादी की खुशिया मातम में बदल गई। 

इस दौरान कुछ समझदार लोगों ने शादी को रुकवाया नहीं और शादी करवाकर विदा करवाई। वहीं आज सुबह के समय पिता का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना में पूरे बामौरकला में शोक का माहौल था और गुरुवार को मार्केट भी बंद रहा। बताया जाता है कि सौरभ परिवार में सबसे बड़ा लडक़ा था और उनके घर में यह पहली शादी थी। 

इधर नववधु का हुआ गृह प्रवेश, उधर पिता का अंतिम संस्कार
बारात में शामिल लडक़े के अन्य परिजनों ने घटना के बारे में न तो पुत्र को बताया और न ही लडक़ी वालों को। परिजनों ने लडक़े की शादी करवाई और रात में ही  विदाई करवाकर नववधु का गृह प्रवेश करवाया। 

जिसके बाद पुत्र को घटना के बारे में बताया गया। पिता की मौत का समाचार सुनते ही पुत्र रोने लगा। वहीं गुरुवार को पिता का अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें बामौरकला कस्बे के नागरिक, समाजसेवी आदि मौजूद थे। 
             
बामौरकला में शोक का माहौल, मार्केट रहा बंद
शादी में डांस करते हुए पिता की मौत के बाद से पूरे बामौरकला में शोक का माहौल है। गुरुवार को बामौरकला के व्यवसायियों ने मार्केट बंद रख शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार सुबह निकाली गई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!