कोलारस: लोधियों में गैंगवार, 20 घायल

0
कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कांजीखेड़ी में मंगलवार की रात दो पक्षों में लाठी-फर्शे चल गए। घटना में लगभग 20 लोग दोनों पक्षों के घायल हो गया। बताया जाता है कि खेत की मेढ़ को लेकर दोनों पक्षों में पहले गाली-गलौंज हुई और फिर मामला लड़ाई तो जा पहुंचा। घटनाक्रम में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। 

पुलिस ने बताया कि हरवीर पुत्र धनपाल लोधी 27 वर्ष एवं दुर्गेश पुत्र खेलकसिंह लोधी 24 वर्ष निवासी ग्राम काजीखेड़ी कोलारस में मंगलवार की शाम खेत की मेढ़ को लेकर विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करने लगे।  गाली-गलौंज होते देख मौके पर मौजूद दोनों पक्ष के लोग आ गए और सभी ने एक राय होकर लाठी, फर्शे से एक-दूसरे की मारपीट कर दी। घटना में दोनों पक्षों के करीब 20 लोग घायल हो गए। 

जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले में पुलिस ने हरवीर की शिकायत पर दुर्गेश, पंजाब, श्याम, अजमेर, संतसिंह, रघुवीर, कैलाश, खलक, पवन, राजू स ज्ञी जाति लोधी निवासी कांजीखेड़ी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं दुर्गेश की शिकायत पर धनपाल, भगवान, प्रकाश, नारायण, कल्ला, हरवीर, रामवीर, प्रदुमन, सुरेन्द्र, हरनाम सभी जाति लोधी निवासी काजीखेड़ी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!