शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मांगरौल में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चाचा ने अपनी भतीजी को घर में अकेला पाकर उसका बलात्कार कर दिया और भाग गया। ताऊ का लडक़ा जब घर पर आया तो उसने सारे घटनाक्रम के बारे में बताया। जिस पर परिजनों को सूचना दी गई एवं मामला थाने में दर्ज करवाया गया। मामले में पुलिस ने बलात्कार सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
बदरवास के ग्राम मागरौल की रहने वाली 10 वर्षीय बालिका ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बुधवार को दोपहर के समय वह घर पर अकेली थी और माता-पिता व भाई खतौरा में खर्च में शामिल होने गए थे। जहां रिश्ते में चाचा लगने वाला युवक बालिका को घर में अकेला पाकर आ गया और उसकी मारपीट कर दुष्कर्म कर दिया।
इतने में वहां ताऊ का लडक़ा आ गया जिसे देख आरोपी वहां से भाग गया। बालिका ने ताऊ के लडक़े को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया जिसके बाद परिजनों को सूचना दी तो वह भी तुरंत गांव लौट आए और बालिका को थाने ले जाकर युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। घटना के बाद से युवक फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।