शिवपुरी। अभी अभी खबर आ रही है कि शहर में नगर पालिका सीएमओ को भाजपा के पार्षद पति ने घर मे घुस कर बेरहमी से पीटा। इस बात की शिकायत सीएमओ ने सिटी कोतवाली में की। जहाँ पुलिस ने सीएमओ की रिपोर्ट पर आरोपी पार्षद पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पानी के टैंकर के भुगतान को लेकर भाजपा वार्ड क्रमांक 20 की महिला पार्षद रेखा परिहार के पति गब्बर सिंह परिहार आज शाम पानी के टैंकर के भुगतान के लिए सीएमओ रणवीर सिंह के घर पहुँचे और टेंकर के भुगतान की बात कहने लगे। जिसपर सीएमओ ने फ़ाइल में कोई कमी होने की बात कही। इस पर पार्षद पति भड़क गया और उसने घर मे ही सीएमओ की जमकर मारपीट कर दी।
इसबात की शिकायत करने सीएमओ रणवीर सिंह, नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह के साथ कोतवाली पहुँचे जहाँ पुलिस ने आरोपी पार्षद पति गब्बर सिंह के किलाफ 452, 323, 294, 506 वी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।