कुएं से अल्टीनेटर चोरी कर रहे थे, रंगें हाथों पकड़ा तो कर दी मारपीट

NEWS ROOM
0
बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बूढ़ाडोंगर में शुक्रवार दोपहर के समय खेत पर बने कुएं से चोर अल्टीनेटर खोलकर ले जा रहे थे जब खेत मालिक ने चोरों को देखा और उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसकी भी मारपीट कर दी और वहां से भाग गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है। 

मुरली पुत्र स्व. निरंजनसिंह यादव निवासी बूढ़ाडोंगर ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि बीते रोज वह अपने खेत पर ही था और खेत पर मड़ी टपरिया में सो रहा था। उसी दौरान उसके खेत से चोर कुएं में लगी अल्टीनेटर कीमत 10 हजार रुपए चुराकर ले जा रहा था। 

जब वह टपरिया से बाहर आया तो देखा कि उसकी मोटर को चोर ने कुएं से खोलकर ले जा रहा है। जिस पर मुरली ने उसे रोकना चाहा तो चोर ने उसकी मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!