शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली फतेहपुर रोड पर 12 जून को टॉकीज के पास एक ऑटो चलाक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए चेंबर पर चढ़ा दिया जिससे ऑटो में बैठी सवारी घायल हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस को शिकायत में ऑटो में सवार शकुन बाई जाटव पत्नी गंगाराम, मथुरा बाई पत्नी गंगाराम, सावित्री बाई पत्नी प्रकाश, भागवती पत्नी ठाकुरलाल निवासी कमलागंज ने बताया कि वह किसी काम से और उन्होंने ऑटो किया था। ऑटो चालक वाहन को तेजी व लापरवाही से चला रहा था।
जिस पर कई बार उसे कम स्पीड में ऑटो चलाने को कहा गया लेकिन वह नहीं माना। तभी फतेहपुर रोड पर टॉकीज के पास ऑटो चालक ने सीवर के चेंबर पर ऑटो चढ़ा दिया जिससे महिलाएं घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया और जांच के बाद शुक्रवार को ऑटो चालक के खिलाफ के दर्ज किया गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।