शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली कृष्णपुरम कॉलोनी में एक बाइक सवार ने दुकान से सामान लेने गई बच्ची में टक्कर मार दी। घटना में बच्ची घायल हो गई। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ममता ओझा पत्नी केशव ओझा निवासी पप्पू की दुकान के पास कृष्णपुरम कॉलोनी शिवपुरी ने बताया कि उसकी बच्ची छवि ओझा दुकान से सामान लेने के लिए गई हुई थी। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई।
घटना के बाद बाइक सवार वहां से भागना चाह रहा था लेकिन कॉलोनी वासियों ने उसे पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने ममता की शिकायत पर बाइक सवार दीपक रावत के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।