शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले होटल ग्रीन व्यू के पास मोड पर टायर की दुकान करने वाले एक दुकान संचालक की दुकान का ताला तोडक़र चोर 30 ट्रक के पुराने टायर चोरी कर ले गए। दुकान संचालक जब दुकान पर आया तो उसकी दुकान का ताला टूटा हुआ मिला जिस पर उसने पुलिस को सूचना दी और केस दर्ज करवाया।
अख्तर पुत्र बाबू मिस्टर खान निवासी फिजीकल रोड इंद्रा कॉलोनी शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह होटल ग्रीन व्यू के पास मोड पर केजीएन टायर की दुकान का संचालन करते हैं। 30 नवंबर को वह शाम के समय अपनी दुकान का ताला लगाकर घर चले गए थे।
लेकिन जब वह सुबह वापस दुकान खोलने के लिए आए तो उन्हें ताला टूटा हुआ मिला। जिस पर जब दुकान के अंदर जाकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ है एवं दुकान से 30 ट्रक के पुराने टायर कीमत 30 हजार रुपए चोरी हो गए हैं। घटना की सूचना अंतर ने पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल की जांच-पड़ताल कर मामले में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।