शहर में डण्डा बैंक का खौफ, युवक ने गटका जहर, लूट का मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। इन दिनों शहर डंडा बैंक संचालकों के गिरफ्त में है। डंडा बैंक संचालक लोगो को मनमाने ब्याज पर रूपए देकर लोगों से रूपए बसूलने में कसर नहीं छोड़ते। इसी के चलते बीते रोज शहर के एक युवक ने डंडा बैंक संचालकों से त्रस्त होकर जहरीले पदार्थ का सेबन कर लिया। इस युवक की हालात विगड़ती देख परिजन तत्काल उक्त युवक को लेकर एमएम चिकित्सालय पहुंचे। जहां युवक का उपचार होने के बाद उक्त युवक ने इस मामले की शिकायत एसपी से की। जहां पुलिस ने युवक की रिपोर्ट पर आरोपीयों के खिलाफ लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार शहर के प्रतिष्ठित ज्ञानी हलवाई के नाती ने गौरव पुत्र देवेन्द्र अग्रवाल ने अपने व्यापार के लिए गोपाल गोयल से 1 लाख रूपए की राशि ली थी। जिसके एवज ने गौरव हर माह इन डंडा बैंक संचालकों को 30 हजार रूपए ब्याज दे रहा था। बीते रोज गोपाल और उसके साथी ने गौरव को फोन पर उक्त रूपए की मांग की। साथ ही रूपए नहीं देने पर धमकी दे डाली। 

इस डंडा बैंक की बसूली के फोन के धमकी भरे फोन से डरकर गौरव ने जहरीले पदार्थ का सेबन कर आत्महत्या करने की कोशिश की। जहां परिजन उक्त युवक को लेकर तत्काल एमएम चिकित्सालय पहुंचे। जहां युवक की हालात में सुधार आया तो उक्त युवक ने तत्काल एसपी शिवपुरी की शरण ली। एसपी शिवपुरी ने उक्त मामले की फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग सुनी तो तत्काल कार्यवाही के लिए कोतवाली पुलिस को निदेर्शित किया। 

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपीयों पर 11/13 एमपीडीपी एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपीयों को दबौच लिया है। अब पुलिस उक्त मामले में डंडा बैंक संचालकों को खोजने में जुट गई है। साथ ही पुलिस ने मिलन मोबाईल के संचालक राहुल बंसल को भी उठा लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!