धीरज सिंह बने म.प्र. लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। म.प्र. लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रातांध्यक्ष महेन्द्र शर्मा ने संघ के विधान में दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए शिक्षा विभाग में कार्यरत युवा, मृदुभाषी, कर्मठ कर्मचारी धीरज पाल सिंह राजपूत को लघु वेतन कर्मचारी संघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। 

राजपूत ने जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रांताध्यक्ष महेन्द्र शर्मा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने हमेशा कर्मचारी हितों विशेषकर छोटे कर्मचारियों की समस्याओं के निदान हेतु निरंतर प्रयत्न करते रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। 

राजपूत को बधाई देने वालों में संघ के अरविन्द कुमार जैन, अमित चंदेल, गोविन्द कुशवाह, अरविन्द शर्मा, भगवान लाल बाथम, शिक्षक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राशिद खांन शाविर सहित विभिन्न कर्मचारी संघों के पदाधिकारी शामिल हैं।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!