शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र में एक युवक की लगभग आधा दर्जन लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी और लाश को मायापुर खदान के पास फेंक दिया। हत्या के पीछे का कारण लडक़ी को अपने साथ ले जाना बताया जा रहा है जिस पर उसके परिजनों ने देख लिया और युवक की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने लगभग आधा दर्जन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में मृतक के भाई भानू प्रताप पुत्र रामस्वरूप लोधी को जब पुलिस पुलिन बताया कि उसका भाई चंद्रभान लोधी शुक्रवार को गांव की ही रहने वाली एक लडक़ी को अपने साथ भगाकर ले गया था और जब से उसका कुछ पता नहीं था।
उन्हें आज सूचना मिली कि राजापुर खदान के पास उसके भाई की लाश पड़ी हुई है। जिस पर उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और देखा कि मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे जिस कारण उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक युवक के भाई भानू प्रताप की शिकायत पर राहुल जैन, अभिषेक जैन, भोला, बब्बा, सुरेन्द्र, परसा पर केस दर्ज सभी आरोपीयों को हिरासत में ले लिया है।
इनका कहना है-
हां आज मायापुर में एक मर्डर हुआ है। जिसमें आरोपीयों ने लडक़ी को भगाने को लेकर एक युवक की हत्या कर दी है। सभी आरोपीयों को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
सुनील कुमार पाण्डे, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।