बामौरकला। जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के तहत भिंड-भोपाल स्टेट हाइवे पर आधी रात को दो ट्रकों की आमने-सामने भिडंत हो गई। घटना में एक ट्रक का चालक मौके से ट्रक छोडक़र भाग गया। जबकि दूसरा ट्रक टक्कर के बाद अनियंत्रित हो गया और हाइवे से 20 फीट दूर बने एक मकान में जा घुसा। वह तो गनीमत रही कि घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
मकान मालिक भगीरथ ने बताया कि आधी रात के वह अपने घर में सो रहे थे तभी उन्हें आंगन में जोरदार आवाज सुनाई दी जिस पर जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो एक ट्रक पलटा हुआ था जो उनके घर की दीवार को तोड़ता हुआ आंगन में घुस गया और वहां पत्थर से टकराकर पलट गया।
अगर पत्थर नहीं होता तो ट्रक सीधे घर में घुस जाता और एक बड़ी जनहानि हो जाती। मामले में मकान मालिक ने डायल 100 को सूचना दी जिस पर वह एक घंटे लेट पहुंची। मकान मालिक ने बताया कि डायल 100 के कर्मचारियों द्वारा खर्चे-पानी के लिए उनसे रुपयों की मांग की भी की गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।